गुमला में जंगली हाथी का कहर:दीवार को धक्का देकर गिराया; मलबे की चपेट में आने से 4 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

Date:


गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के सरगांव पतरा टोली में बीती रात जंगली हाथी के हमले से चार माह की एक बच्ची की मौत हो गई। इस हमले में बच्ची की मां घायल हो गई, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, गांव के चंदन उरांव की पत्नी सुषमा उरांव अपनी चार माह की बेटी अमिता उरांव और चार वर्षीय मनीषा कुमारी के साथ एक कमरे में सो रही थीं। तभी अचानक एक जंगली हाथी ने घर की दीवार को धक्का देकर गिरा दिया। दीवार के मलबे की चपेट में आने से अमिता के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुषमा उरांव भी घायल हो गईं, जबकि मनीषा कुमारी को मामूली खरोंचें आईं। हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया
हाथी के हमले के बाद गांव वाले शोरगुल करते हुए जागे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस घटना में घर का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। चंदन उरांव अपने बेटे अनीश कुमार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना की आवाज सुनकर वह उठे और तुरंत घायल पत्नी मनीषा कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग इधर, घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को करंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से एक जंगली हाथी लगातार इस क्षेत्र में घूम रहा है। यह हाथी अक्सर जंगल से गांव की ओर आता है और फसलों के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान कर रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp