![]()
गुमला जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पहली घटना सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम खरका रोड पर हुई। यहां एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे हरखपुरा, बेगूसराय, बिहार निवासी 40 वर्षीय टाइल्स मिस्त्री जगदीश दास की मौत हो गई। होली के दिन पतगच्छा की ओर गया था जगदीश दास गुमला में किराए के मकान में रहता था और टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। होली के दिन वह पतगच्छा की ओर गया था। लौटते समय कोटाम खरका रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक पर जगदीश के साथ एक और व्यक्ति सवार था, जिसे चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगदीश को गंभीर चोटें लगी थीं, और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक ने अभिषेक को टक्कर मार दी थी दूसरी घटना बसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां धेमन उरांव के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के परिजन शुकरा धनवार ने पुलिस को बताया कि गांव में बाइक के चालक ने अभिषेक को टक्कर मार दी थी। गंभीर चोटें लगने के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसआई राम बुलावन राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा। पुलिस इस मामले की भी गहनता से छानबीन कर रही है।
गुमला में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से एक की गई जान, दूसरे ने मोटरसाइकिल के टक्कर से दम तोड़ा
Date:




