गुवा सेल खदान में डोजर में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, पानी टैंकर की मदद से आग पर पाया गया काबू

Date:


पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल खदान क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक डोजर में आग लग गई। यह घटना गुवा खदान के ओटी हिल 14 नंबर के नीचे करीब 12 बजे हुई। उत्खनन कार्य में लगे डोजर से अचानक धुआं उठने से वहां अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग लगते ही डोजर तेजी से जलने लगा। उस समय चालक डोजर चला रहा था। उसने सूझबूझ दिखाते हुए जलते डोजर से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही सेल कर्मियों ने प्रबंधन को जानकारी दी। प्रबंधन ने तत्काल मौके पर पानी का टैंकर भेजा। पानी टैंकर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से खदान क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस घटना में डोजर को आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग लगने के बाद खदान क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए कार्य भी प्रभावित हुआ। सेल प्रबंधन ने घटना की जांच कराने की बात कही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सहित सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

5 Stocks Trading Below 5-Year PE Average with Over 100% YoY Profit Growth

Synopsis: Low P/E combined with high profit growth suggests...

कोसी की सांस्कृतिक विरासत विषयक सेमिनार आज

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण...
Join Us WhatsApp