गैराज में खड़ी कार में लगी आग:धनबाद की बीसीसीएल कॉलोनी में हुई घटना, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू; गाड़ी जलकर खाक

Date:


धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की बी टाइप कॉलोनी में गुरुवार रात एक कार में आग लग गई। गैराज में खड़ी यह कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। यह कार कॉलोनी निवासी मुनेश्वर प्रसाद की थी और उनके घर के गैराज में खड़ी थी। कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक घर के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचते, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना की सूचना पुटकी पुलिस को दी गई, जिसने अग्निशमन विभाग को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। कार मालिक मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे घर के अंदर थे, जब उन्हें बाहर से शोर सुनाई दिया। बाहर आकर देखा तो गैराज में खड़ी उनकी कार में आग लगी हुई थी। उनके आग बुझाने का प्रयास करने से पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp