गैस गोदाम पर सिलेंडर को लेकर मारपीट:मोतिहारी के पताही में 2 युवकों में विवाद, पुलिस ने शांत कराया

Date:


मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित गैस गोदाम के बाहर सिलेंडर लेने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। दरअसल, इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें फैल रही हैं, जिसके कारण गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पताही के गैस गोदाम पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे थे। सिलेंडर को आगे-पीछे करने को लेकर विवाद शुरू हो गया इसी दौरान लाइन में लगे दो युवकों के बीच सिलेंडर को आगे-पीछे करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने बीच-बचाव कर दोनों युवकों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp