Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा के महागामा में युवक का शव बरामद:पुलिस ने हत्या की आशंका जताई, घटनास्थल से कुछ दूर मिले मृतक के कपड़े


गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और आस पास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान महागामा के मंडल टोला निवासी संजय मंडल के पुत्र सुभांशु मंडल के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरते समय शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत महागामा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक के कपड़े भी बरामद किए हैं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि शव हरिणचारा गांव के नजदीक मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट और काले धब्बे का निशान है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से मिलकर अन्य जानकारी प्राप्त की है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles