गोड्डा में जादू-टोना के नाम पर ट्रिपल मर्डर:पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया

Date:


झारखंड के गोड्डा जिले में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा टोला की है। सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और 12 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू की जान ले ली। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया सूचना मिलते ही गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, देवदांड थाना प्रभारी अमित मार्की और पौड़याहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। डायन बिसाही की आशंका, जांच जारी एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डायन बिसाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक दरबारी मुर्मू की एक विवाहित बेटी सुनीता मुर्मू भी है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के SP बदले

Bengal IPS Transfer: कोलकाता. चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस...

Which EV Company Leads in Service Network and Growth?

Synopsis: Ather Energy Limited is steadily expanding its presence...
Join Us WhatsApp