गोड्डा में ASI बैरक की छत से गिरे:भागलपुर में इलाज के समय गई जान; 10 साल से झारखंड में थे तैनात

Date:


झारखंड के गोड्डा थाना में तैनात एएसआई अशोक कुमार की बैरक की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे हुई। उन्हें गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अशोक कुमार थाना परिसर स्थित एक मंजिला बैरक की छत पर थे, तभी अचानक नीचे गिर पड़े। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया। आरा के रहने वाले थे मृतक अशोक गोड्डा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया था। मृतक एएसआई की पहचान बिहार के आरा के अंगिया बाजार थाना क्षेत्र के बारही गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वे पिछले लगभग 10 साल से गोड्डा पुलिस जिला में सेवा दे रहे थे। उनके परिवार में चार बेटी और दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी निशा कुमारी बिहार पुलिस में अररिया बल में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया। मायागंज अस्पताल में तैनात बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp