गोपालगंज में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या:बकाया वसूल कर बाइक से लौट रहे थे घर, घात लगाए बदमाशों ने की फायरिंग

Date:


गोपालगंज में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौधी मुख्य मार्ग पर सेमराव गांव के समीप हुई, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान नेरुई गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में की गई है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेमराव गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार दी है। मौक पर पहुंची पुलिस जांचकर रही है। साथ ही टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। पहले देखें,मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार जानें, क्या था मामला… पतल-गिलास बनाने का था काम, नमकीन का व्यापार बताया जा रहा है कि कृष्णा सिंह अपने घर पर पतल और गिलास बनाने की मशीन संचालित करते थे। इसके अलावा वे नमकीन का थोक व्यापार भी करते थे। सोमवार को वे हथुआ क्षेत्र से बकाया रकम वसूल कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। एसपी बोले-आपसी रंजिश का मामला लग रहा गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मामले की गहन जांच के लिए टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rob Key on why Brendon McCullum will continue on as England coach

3 min readMar 23, 2026 10:29 PM IST England coach...

'Like the plane got cut in half': Eyewitnesses describe chaos of LaGuardia crash

Eyewitnesses have described the moment Air Canada flight AC8646...

From making eye contact to smelling amazing: Things Priyanka Chopra learnt from her parents

3 min readNew DelhiMar 23, 2026 11:00 PM IST Priyanka...
Join Us WhatsApp