गोपालगंज में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, मॉडल अस्पताल में इलाज जारी

Date:


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को चाकू मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल की पहचान हरपुर निवासी अनिल पासवान के बेटे दीपराज पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना दीपराज पासवान और उसके पाटीदारों के बीच चल रहे पुराने विवाद का परिणाम है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश थी। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद विवाद मारपीट में बदल गया बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान दीपराज पासवान पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने सिर पर चाकू से वार किया जख्मी दीपराज पासवान ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। उन्होंने आपसी समझौते के तहत एक मामला वापस ले लिया था, लेकिन आरोपी पक्ष लगातार विवाद करता रहता था। दीपराज के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर चाकू से वार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

G R Infraprojects stock in focus upon securing rail link project worth ₹1,897 Cr

Synopsis: Shares of one of the leading infrastructure companies...

Supreme Court refers plea against talaq-e-hasan to mediation

3 min readNew DelhiFeb 12, 2026 03:34 AM IST CITING...

Struggling to get by: Behind the US underemployment crisis | Unemployment News

New York City, United States – For 14 years, BC...
Join Us WhatsApp