गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी:गया से होकर गुजरेगी गाड़ी, लखनऊ-पुरी तक सीधी कनेक्टिविटी

Date:


होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसका सीधा फायदा गया और आसपास के जिलों के यात्रियों को मिलेगा। खासकर बाहर काम करने वाले लोगों और त्योहार पर घर आने-जाने वालों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। रेलवे के अनुसार, कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन वह ट्रेन है जो गया होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल का परिचालन 26 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन होते हुए गया से क्रॉस करेगी। वापसी सेवा प्रत्येक शनिवार को 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।
इस ट्रेन से गया के यात्रियों को लखनऊ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के पुरी क्षेत्र तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती होली के दौरान इस रूट पर हर साल भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेन चलने से वेटिंग और भीड़ की समस्या कुछ कम होने की उम्मीद रेलवे को है। इसके अलावा पटना और दानापुर से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों का भी अप्रत्यक्ष लाभ गया के यात्रियों को मिलेगा। डानकुनी-पटना स्पेशल (03035/03036) का परिचालन 27 फरवरी और 4 मार्च को किया जाएगा। वहीं, सोगरिया-दानापुर होली स्पेशल (09803/09804) का संचालन भी तय किया गया है। गया से पटना या दानापुर पहुंचकर यात्री इन ट्रेनों का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।
गयाजी जंक्शन पर यात्री सुविधा काउंटर बढ़ाए जा रहे गयाजी जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सुरक्षा बल, अनाउंसमेंट और यात्री सुविधा काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय व आरक्षण स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: रील देखने से रोका, तो नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Are Now Married

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda are now officially married....

Will Indian superstars feature in Women’s Bangladesh Premier League? BCB gives update

As the buzz around the inaugural Women’s Bangladesh...
Join Us WhatsApp