घर के द्वार पर खड़े बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Date:

सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3सी आवास संख्या 353 निवासी एक बुजुर्ग 17 फरवरी की शाम अपने घर के द्वार पर खड़े थे। इस दौरान बाइक (जेएच09एवी-8274) के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। जबकि बाइक चालक मौका देखकर भाग गया। जमीन पर गिरे बुजुर्ग को देखकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें बीजीएच पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे राजू झा ने बुधवार को सिटी थाना में जानबूझकर दुर्घटना कर भागने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, बालीडीह थाना क्षेत्र में कटका पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में कार (जेएच09बीजे-0047) के चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में ​क मांझी टोला गोड़ाबाली निवासी बीरू बागती ने कहा है कि उसका भाई बागती बाइक (जेएच09बीएल-3376) से दोस्त के साथ जा रहा था, इसी दौरान कटका पुल के पास उक्त कार से टक्कर हो गई। इससे उसका हाथ और पैर टूट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Muslims in Gaza Observe Ramadan Amid Fragile Cease-Fire Deal

new video loaded: Muslims in Gaza Observe Ramadan Amid...

Sriram Balakrishnan-A Reawakening of Music

Introduction A long delayed feature, we are happy to have...

34 encounters in 3 months in Punjab, a third in police custody

In the first such statement on police action in...

जलाशय में डूबने से किशोर की मौत

प्रतिनिधि, सीवान.जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुरकला गांव के चंवर...
Join Us WhatsApp