घर-घर जनसंपर्क में जुटे उम्मीदवार, भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने भी तेज किया अभियान

Date:

घर-घर जनसंपर्क में जुटे उम्मीदवार, भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने भी तेज किया अभियान

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव की तारीख नजदीक आते ही लोहरदगा का सियासी पारा चढ़ गया है. शहर की गलियों से लेकर मुख्य चौराहों तक चुनावी चर्चाएं आम हो गयी हैं. मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं से संवाद कर चुनावी हलचल को और तेज कर दिया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से भी अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर, कांग्रेस खेमे से अब तक किसी बड़े चेहरे के मैदान में नहीं उतरने से कार्यकर्ताओं के बीच कौतूहल बना हुआ है. लोकलुभावन नारों और गीतों से गूंज रहा शहर : चुनाव मैदान में उतरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और विभिन्न वार्डों के उम्मीदवार सुबह से देर शाम तक मतदाताओं के घर-घर दस्तक दे रहे हैं. शहर में पोस्टर, बैनर और पंपलेट की भरमार दिख रही है. प्रचार वाहनों के जरिये लोकलुभावन नारों और गीतों से जनता को रिझाने की कोशिश की जा रही है. कई प्रत्याशी युवाओं और महिलाओं की टोली के साथ पदयात्रा पर निकाल रहे हैं, तो कुछ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रख रहे हैं. साफ-सफाई और जल निकासी इस बार मुख्य मुद्दा : मतदाताओं के बीच इस बार शहर की बुनियादी समस्याएं हावी हैं. मुख्य रूप से साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी की व्यवस्था प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं. स्थानीय लोग ऐसे प्रतिनिधि को चुनने की बात कर रहे हैं, जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दे और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सके. नये चेहरों ने बढ़ायी दिग्गजों की बेचैनी : राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा होने की संभावना है. कई वार्डों में नये चेहरों के चुनावी मैदान में उतरने से पुराने दिग्गजों की गणित बिगड़ती नजर आ रही है. इधर, प्रशासन भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी और बढ़ने के आसार हैं.

The post घर-घर जनसंपर्क में जुटे उम्मीदवार, भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने भी तेज किया अभियान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Badi Khabar | Speed News | Today’s Top Headlines | 13th July 2023 | Breaking News

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के...

4 held in Kutch for transacting Rs 182 cr ‘cybercrime proceeds’ through mule bank accounts

2 min readAhmedabadUpdated: Feb 18, 2026 01:15 AM IST THE...
Join Us WhatsApp