घर-घर जायें, नो मैपिंग श्रेणी के वोटर्स की जांच करें, ममता बनर्जी ने TMC के बीएलए-2 से कहा

Date:

घर-घर जायें, नो मैपिंग श्रेणी के वोटर्स की जांच करें, ममता बनर्जी ने TMC के बीएलए-2 से कहा

Mamata Banerjee to TMC BLA-2: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत 14 फरवरी तक सुनवाई होगी. यानी सुनवाई खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं. इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आवास पर पार्टी के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए-2) के साथ अहम बैठक की.

जिनका भी नाम वोटर लिस्ट से कटा है, उसकी जांच खुद करें

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीएलए-2 से कहा कि अब तक जिन मतदाताओं के नाम नो मैपिंग श्रेणी में हैं, उनके घर-घर जायें और जांच करें. सीएम ने कहा है कि मतदाता सूची से जिनका भी नाम कटा है या जिन्हें अब तक अनमैप्ड बताया गया है, उन सभी लोगों के घर जायें और खुद देखें कि वहां कोई है या नहीं.

जान-बूझकर बंगाल में काटे जा रहे वोटर्स के नाम

ममता बनर्जी ने बीएलए-2 से कहा कि पश्चिम बंगाल में जान-बूझकर वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. इसलिए हमें इसकी पूरी जांच स्वयं करनी होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कितने लोगों के नाम तार्किक विसंगतियों (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज) की लिस्ट में हैं, उसकी पूरी जानकारी दें.

बंगाल की ताजा खबरें यहां पढ़ें

किसी वैध वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए. जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं, उन सभी वोटर्स के घर-घर जाकर जांच करें, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग 28 फरवरी को पब्लिश करेगा बंगाल का फाइनल वोटर लिस्ट, ये है SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल

SIR को डिस्टर्ब करने की अनुमति किसी को नहीं, ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

SIR सुनवाई में राजनीतिक हस्तक्षेप पर चुनाव आयोग सख्त, जारी कर दिया ये फरमान

1.5 करोड़ लोग परेशान, 2000 करोड़ का नुकसान, बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी का केंद्र और चुनाव आयोग पर हमला

The post घर-घर जायें, नो मैपिंग श्रेणी के वोटर्स की जांच करें, ममता बनर्जी ने TMC के बीएलए-2 से कहा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैंटोनमेंट बोर्ड ने 45 लाख से लगाए थे नौ प्याऊ, 5 में 2 साल से पानी नहीं

भास्कर न्यूज | रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड ने कोविड के...

India’s first cross-sector investment trust in works to monetise assets | Industry News

The proposal, part of deliberations on the second...

How Did Nazara Tech and 2 Other Stocks Perform in Q3?

Synopsis: Nikhil Kamath’s Q3 portfolio comprises three key listed...
Join Us WhatsApp