चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

Date:

चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

Champai Soren Grandson Funeral, सरायकेला : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. वीर सोरेन पूर्व सीएम के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. मनाली के सिमसा स्थित एक होम स्टे में सोमवार की दोपहर में वीर सोरेन अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन रांची से दिल्ली होते हुए मनाली पहुंचे. गुरुवार को पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा.

जिलिंगगोड़ा पहुंचे अधिकारी, सीएम के आने की संभावना

वीर सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. बुधवार की देर शाम कोल्हान के डीआइजी, सरायकेला-खरसावां के डीसी, एसपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलिंगगोड़ा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. ऐसी संभावना है कि सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिलिंगगोड़ा जा सकते हैं और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

Also Read: बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग

सिर में दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी थी तबीयत

वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गये थे. दोस्तों के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमने के बाद वह होम स्टे में सो गये थे. नींद से जागने के बाद उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें ऑनलाइन दवा मंगा कर दी थी. दोपहर करीब 2:30 बजे वह अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये. अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह से झाग निकलने लगा था. मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: गिरिडीह गोलीकांड: मुख्य आरोपी शिवम आजाद गिरफ्तार, भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड

The post चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp