सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी चंपारण एक्सपो-2026 के आयोजन को लेकर मोतिहारी चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक कार्यक्रम संयोजक डॉ विवेक गौरव के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा तथा विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष महेश सिन्हा, निवर्तमान अध्यक्ष अंगद सिंह, महासचिव आलोक कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, सुधीर अग्रवाल, राजीव विजडम, कार्यकारिणी सदस्य चंदू मिश्रा तथा हेमंत कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सबने मिलकर एक्सपो को भव्य और सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। चंपारण एक्सपो के लिए कार्यालय प्रभारी सुरेश चंद्र, बीरेंद्र जालान, अनुपम जायसवाल को, स्पॉन्सर कलेक्शन (स्टॉल) की जिम्मेदारी अंगद सिंह, बीरेंद्र जालान, हेमंत कुमार, आलोक कुमार, राजीव विजडम, अरविंद सर्राफ को, विज्ञापन की जिम्मेदारी महेश सिन्हा, सुधीर अग्रवाल, चंदू मिश्रा को, विभाग समन्वय की जिम्मेदारी डॉ विवेक गौरव, सुधीर गुप्ता, सुधांशु रंजन को, फूड कमेटी की जिम्मेदारी विनय देवकुलियार, अनिल बोहरा को, वेन्यू कमेटी (टेंट, बिजली, साउंड, कार्पेट) की जिम्मेदारी अनिल अग्रवाल, मेहुल लाल व मनीष कुमार को, सांस्कृतिक गतिविधि की जिम्मेदारी डॉ विवेक गौरव व सुधीर गुप्ता को, प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी आलोक कुमार, बीरेंद्र जालान, राम भजन को दी गई।
चंपारण एक्सपो को लेकर चैंबर ऑफ कामर्स की 8 कमेटी गठित
Date:




