![]()
चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम हुई बारिश के दौरान अलग-अलग गांव में हुई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। मृतकों में मेराल पंचायत अंतर्गत जेहरा गांव निवासी पूनम देवी, कल्याणी देवी (दोनों सगी बहन) और सिंघानी गांव की रहने वाली सम्मा परवीन शामिल है। हादसे में 50 वर्षीय जैबुन निशा और 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है। पूनम देवी और कल्याणी देवी घर के आंगन में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जबकि सम्मा परवीन और अन्य परिजनों के साथ बंदरचुम्मा पाही स्थित अपने घर के पास महुआ चुन रहे थे। महुआ चुनने के दौरान ही अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सम्मा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
चतरा में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत:पत्थलगड़ा प्रखंड में महुआ चुनते समय हादसा, परिवार के दो सदस्य भी झुलसे
Date:




