चतरा-हजारीबाग रोड पर कोयला लदा हाइवा पेड़ से टकराया:गिद्धौर के जामुन चौक के पास हादसा, चालक-खलासी सुरक्षित

Date:


चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर सोमवार को एक कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। यह दुर्घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित जामुन चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हाइवा चट्टी बारियातू से कोयला लेकर कटकमसांडी डंप की ओर जा रहा था। जामुन चौक मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद हाइवा सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ से जा टकराया। तेज टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क किनारे कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक और उप-चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी, यातायात बहाल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि यातायात बाधित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Everyone knows how he became captain’: Ex-India captain’s cryptic dig Riyan Parag | Cricket News

Former India captain Krishnamachari Srikkanth has stirred...

When Alia Bhatt taught Shah Rukh Khan ‘bad’ dance moves at 2015 Screen Awards

3 min readBengaluruUpdated: Mar 23, 2026 04:25 PM IST Ahead...

IRGC spokesman tells US President Donald Trump ‘You’re fired!’ | US-Israel war on Iran

NewsFeedIn a video address to the ‘enemies’ of Iran,...
Join Us WhatsApp