चाईबासा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; कुएं में मिला था युवक का शव, आपसी विवाद में किया था मर्डर

Date:


पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित चालगी गांव में कुएं से मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस को 2 मार्च 2026 की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव के पास खेत में स्थित एक कुएं के आसपास खून के निशान और कपड़े पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 मार्च को मुख्य आरोपी लक्ष्मण हेस्सा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक श्रीधर बारी एक पर्व मनाने के लिए अपने चाचा के साथ चालगी गांव आया था। इसी दौरान आरोपी के घर पर भोजन के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी और उसके सहयोगी ने गुस्से में आकर लकड़ी से वार कर श्रीधर बारी की हत्या कर दी। शव को रस्सी से बांधकर पत्थर के साथ कुएं में फेंक दिया था हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर पत्थर के साथ कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई खून लगी लकड़ी और मृतक का जैकेट बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी लक्ष्मण हेस्सा (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसका सहयोगी गणेश पुर्ति अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Iran’s Khamenei says enemy ‘defeated’ in written Nowruz message | US-Israel war on Iran News

Mojtaba Khamenei has not been seen in public since...

ईद पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, जिले में 279 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती

किशनगंजईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर...

Lockie Ferguson to Miss Initial IPL 2026 Matches

Ferguson Punjab Kings pacer Lockie is slated to miss...

Who will fill Andre Russell’s void? KKR head coach Abhishek Nayar reveals | Cricket News

Earlier, Andre Russell announced his retirement from...
Join Us WhatsApp