चार महीने से सड़क अधूरी, धूल और गड्ढों से लोग बेहाल

Date:


भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर में कचहरी के समीप से लेकर रंका मोड़ तक निर्माणाधीन सड़क के कारण लोगों को पिछले चार महीनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ती धूल और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तय करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। धूल के कारण राहगीरों की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान बिजली के खंभों को अब तक पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया चालकों को भी गड्ढों से गुजरने में काफी कठिनाई हो रही है। विदित हो कि 187 करोड़ रुपये की लागत से पलामू जिले के शंखा से लेकर गढ़वा जिले के खजुरी तक लगभग 21.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य करीब 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, लेकिन गढ़वा शहर के इस हिस्से में स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए : राहगीर : राहगीर मनोज प्रसाद, दीपक पाठक, नवनीत और अब्दुल अंसारी ने कहा कि सड़क निर्माण करा रही कंपनी को कार्य में तेजी लानी चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन को भी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से कचहरी से रंका मोड़ तक सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से गुजरने से पहले लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या को लेकर मुखर होना चाहिए। धूल से हो सकती हैं बीमारियां : सीएस गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने कहा कि धूल से लोगों को बचना चाहिए, क्योंकि इससे दमा, सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों की बीमारी और सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सड़क पर आवागमन के दौरान मास्क पहनें और चेहरे पर रूमाल अवश्य बांधें। दस दिन में पूरा होगा निर्माण कार्य : जीएम सड़क निर्माण एजेंसी शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जीएम ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सड़क किनारे बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि लगभग दस दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From Rahul Dravid and Shubman Gill to Mithali Raj and Smriti Mandhana, list of prominent winners

4 min readMar 15, 2026 11:01 PM IST Star batters...

‘Goal is to win IPL trophy for Rajasthan Royals’

3 min readNew DelhiUpdated: Mar 15, 2026 11:10 PM...
Join Us WhatsApp