चास नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं पूजा कुमारी:19 मतों से हुईं निर्वाचित, कहा- बेहतर योजनाएं बना उनके अनुरूप कार्य किया जाएगा

Date:


चास नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को उपमेयर पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें वार्ड 22 की पार्षद पूजा कुमारी और वार्ड 15 के पार्षद अमर स्वर्णकार उम्मीदवार थे। कुल 35 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें से दो मत रद्द हो गए। वैध 33 मतों में से पूजा कुमारी को 19 और अमर स्वर्णकार को 14 वोट मिले। इस प्रकार, पूजा कुमारी चास नगर निगम की डिप्टी मेयर निर्वाचित हुईं। पूजा कुमारी ने नगर निगम के विकास के लिए बेहतर योजनाएं बनाने और उनके अनुरूप कार्य करने की बात कही। उन्होंने सभी पार्षदों के सहयोग से चास नगर निगम को एक अग्रणी नगर निगम बनाने का प्रयास करने का संकल्प लिया। भोलू पासवान ने दूसरी बार चास नगर निगम के मेयर का पद संभाला इससे पूर्व नवनिर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने मेयर भोलू पासवान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बोकारो एसपी, चास एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और पार्षद उपस्थित थे। भोलू पासवान ने दूसरी बार चास नगर निगम के मेयर का पद संभाला है। शपथ ग्रहण के बाद मेयर भोलू पासवान ने जनता के भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क और साफ-सफाई जैसी कई समस्याएं हैं। इन मुद्दों के समाधान के लिए उपमेयर और पार्षदों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी और कार्य किया जाएगा। मेयर ने ट्रैफिक समस्या पर भी चिंता व्यक्त की मेयर भोलू पासवान ने शहर की ट्रैफिक समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दिन के समय शहर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने की योजना बनाने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय तक चुनाव न होने के कारण हुई किसी भी अनियमितता या घोटाले की जांच कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2nd T20I: Devon Conway shines as New Zealand crush South Africa to level series | Cricket News

Devon Conway of New Zealand (Getty Images) Devon...

रणधीर गुप्ता बने रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष:अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद हुआ चुनाव

रामगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों...

Navratna stock in focus after receiving ₹1,011 Cr in orders

Synopsis:  A stock delivering a 3-year compounded return of...
Join Us WhatsApp