चास SDPO पर हुआ हमला, फर्जी वोटिंग रोकने पर भड़की भीड़

Date:

चास SDPO पर हुआ हमला, फर्जी वोटिंग रोकने पर भड़की भीड़

Jharkhand Municipal Election 2026, बोकारो (मुकेश): झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत चल रहे मतदान के दौरान बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र में एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर हमला कर दिया गया. इस घटना में पुलिस अधिकारी घायल हो गये. आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला वार्ड संख्या 32 में विश्रामागार परिसर स्थित मतदान केंद्र की है. वारदात की सूचना मिलते ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

कई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

पुलिस कप्तान से बात करते हुए पार्षद प्रत्याशी सहित कई महिलाओं ने घटना की जानकारी दी और पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया. दूसरी तरफ एसडीपीओ प्रवीण सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जबकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ से 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों का रहना प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई की तो इसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया. इसी क्रम में उन पर हमला किया गया.

Also Read: पहले मतदान फिर कन्यादान, सरायकेला में वोट डालने के बाद हुई कुमकुम की विदाई

फर्जी मतदान कराने की हो रही थी कोशिश : एसपी हरविंदर सिंह

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: Sahibganj: राजमहल नगर पंचायत में 3 PM तक 59% मतदान, विधायक ने भी डाला वोट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp