
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले राज्य में ‘धनबल’ और ‘प्रलोभन’ का एक काला खेल सामने आया है. इसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिये हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, महज एक महीने के भीतर बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से 274.12 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की गयी हैं. यह जब्ती पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ रही है, जो राज्य में फ्रीबीज (मुफ्त उपहार) और नशीले पदार्थों के बढ़ते जाल की ओर इशारा करती है.
जब्ती का एक्सक्लूसिव ब्रेकअप : कहां, क्या और कितना?
चुनाव आयोग की सख्ती का आलम यह है कि 26 फरवरी से अब तक की गयी कार्रवाई में प्रलोभन की हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रखी जा रही है.
- मुफ्त उपहारों का मायाजाल : सबसे हैरान करने वाली बात 140.58 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त वस्तुओं (Freebies) की जब्ती है. इसमें साड़ियां, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण और कूपन शामिल हैं, जो मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटे जाने थे.
- नशे की खेप : चुनाव को प्रभावित करने के लिए 58.13 करोड़ रुपए की मादक पदार्थ (Drugs) और 43.37 करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी गयी है.
- नकदी और सोना : अधिकारियों ने 6.56 करोड़ रुपए नकद और 25.46 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं (सोना-चांदी) भी बरामद की हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हथियारों का जखीरा बरामद, हिंसा की साजिश नाकाम
सिर्फ पैसा और नशा ही नहीं, चुनाव को रक्तरंजित होने से बचाने के लिए भी कार्रवाई की गयी है. सुरक्षा बलों ने अब तक 151 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये हैं. संवेदनशील जिलों जैसे मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कूचबिहार में पुलिस की नाकेबंदी ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिये हैं.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत
दो चरणों का ‘सुपर अलर्ट’
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान है. इतनी बड़ी मात्रा में जब्ती यह संकेत दे रही है कि राजनीतिक दल और उनके समर्थक पर्दे के पीछे से मतदाताओं को प्रभावित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह निगरानी मतदान के अंतिम दिन तक और भी सख्त की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब
ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश
The post चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़ appeared first on Prabhat Khabar.

