चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: बंगाल चुनाव 2026 की हर बड़ी घोषणा, सबसे पहले यहां

Date:

Bengal Election 2026 Date LIVE Updates: आखिरकार वो घड़ी आ गयी, जिसका सबको इंतजार था. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने जा रहा है. शाम 4 बजे निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों डॉ सुखवीर सिंह संधू और डॉ विजय शर्मा के साथ थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बतायेंगे कि पश्चिम बंगाल में कब चुनाव होंगे, कितने चरणों में वोटिंग होगी और मतगणना कब होगी. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के LIVE Updates और बंगाल चुनाव 2026 की हर बड़ी घोषणा के लिए बने रहें हमारे साथ. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के संवादाता सम्मेलन का हर आपडेट आपको यहां मिलेगा, सबसे पहले.

चप्पे चप्पे पर तैनात होंगे केंद्रीय बलों के जवान

पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. सेंट्रल फोर्सेज की 480 कंपनियों को राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा. कई जिलों में केंद्रीय बलों का रूट मार्च हो चुका है. 

100 प्रतिशत मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

निर्वाचन आयोग इस बार 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करेगा. सभी 80 हजार मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग और उसके अधिकारियों की नजर रहेगी, ताकि चुनाव में कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर सके. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनावी हिंसा के मामले में होगी सख्त कार्रवाई

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद होने वाली हिंसा के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर चुनाव के पहले या चुनाव के बाद हिंसा में कोई अधिकारी दोषा पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. चुनाव आयोग ने इलेक्शन की तैयारी की समीक्षा के दौरान ही अधिकारियों से ये बातें कहीं थीं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम

80,000 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे मतदाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 7 करोड़ से अधिक मतदाता 80 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 80 हजार में से करीब 61 हजार मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. चुनाव आयोग की टीम ने 10 मार्च को कोलकाता में ये बातें पत्रकारों को बतायीं थीं.

8 चरणों में हुए थे 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 8 चरणों में कराये गये थे. तब 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर चुनाव कराये गये थे. इतने चरणों में चुनाव कराने के लिए तब इलेक्शन कमीशन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. उस साल 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग हुई थी. आठवें और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था. 17 अप्रैल को सबसे अधिक 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे. 27 मार्च और 1 अप्रैल 2021 को 30-30 सीटों पर वोट पड़े थे. सभी 292 विधानसभा सीटों की मतगणना एक साथ 2 मई 2021 को करायी गयी थी. 2 उम्मीदवारों के निधन की वजह से मार्च-अप्रैल में 294 में से 292 सीटों पर ही वोटिंग हो पायी थी. पिछले चुनाव में मतदाताओं की संख्या 7,34,14,746 (7.34 करोड़) थी.

2021 बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें

  • 27 मार्च 2021 को 30 सीटों पर मतदान
  • 1 अप्रैल 2021 को 30 सीटों पर मतदान
  • 6 अप्रैल 2021 को 31 सीटों पर मतदान
  • 10 अप्रैल 2021 को 44 सीटों पर मतदान
  • 17 अप्रैल 2021 को 45 सीटों पर मतदान
  • 22 अप्रैल 2021 को 43 सीटों पर मतदान
  • 26 अप्रैल 2021 को 36 सीटों पर मतदान
  • 29 अप्रैल 2021 को 35 सीटों पर मतदान

तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार बनायी सरकार

वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 2 मई को जब रिजल्ट आये, तो कांग्रेस और माकपा का पूरी तरह से राज्य से सफाया हो चुका था. भारतीय जनता पार्टी के 77 उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनायी. उसके 215 उम्मीदवार चुनाव जीते और विधायक बने.

नंदीग्राम में चुनाव हार गयीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की. हालांकि, पार्टी की सर्वोच्च नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से खुद हार गयीं. भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 2 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया. शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर

वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प?

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी – 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?

The post चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: बंगाल चुनाव 2026 की हर बड़ी घोषणा, सबसे पहले यहां appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp