Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव 2026 को ममता बनर्जी कर रहीं हाईजैक! चुनाव आयोग पहुंची BJP, बंगाल में ‘अराजकता’ के लगाये आरोप

चुनाव 2026 को ममता बनर्जी कर रहीं हाईजैक! चुनाव आयोग पहुंची BJP, बंगाल में ‘अराजकता’ के लगाये आरोप

BJP Delegation Meets ECI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गयी है. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. भाजपा ने आरोप लगाया है कि बंगाल में मतदाताओं को डराकर चुनाव को ‘हाईजैक’ करने की साजिश रची जा रही है.

केंद्रीय मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, आयोग से की शिकायत

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, सुकांत मजूमदार और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल थे. आयोग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद किरेन रीजीजू ने कहा- 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं. अराजकता केवल बंगाल में है. खुद मुख्यमंत्री मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने के लिए धमका रही हैं.

वोटरों को डरा रहे हैं TMC कार्यकर्ता – भाजपा

आयोग को सौंपी गयी शिकायत में भाजपा ने दावा किया है कि ममता बनर्जी, उनके कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कार्यकर्ता जमीन पर सक्रिय भाजपा समर्थकों को मतदान केंद्रों तक जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा नेताओं ने मांग की है कि बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी प्रशासनिक कार्रवाई करनी होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाये ये आरोप

  • मतदाताओं को डराया : 25 मार्च को मयनागुड़ी की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा था कि चुनाव के बाद लोगों को अपने घरों के बाहर ‘मैं भाजपा का समर्थन नहीं करता’ के पोस्टर लगाने के लिए मजबूर किया जायेगा. भाजपा ने इस कार्यक्रम का वीडियो गूगल ड्राइव में इलेक्शन कमीशन से शेयर किया है.
  • लोगों को हिंसा के लिए उकसाया : नक्सलबाड़ी और पांडवेश्वर की रैलियों में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से ‘घर में जो कुछ भी है’, उसे लेकर बाहर आने और ‘प्रतिरोध’ करने की अपील की, जिसे भाजपा ने शारीरिक हिंसा के लिए उकसावा बताया है. नक्सलबाड़ी और पांडवेश्वर में ममता बनर्जी के बयान के वीडियो लिंक भाजपा ने इलेक्शन कमीशन के साथ शेयर किये हैं. हालांकि, ये दोनों वीडियो डिलीट कर दिये गये हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं.
  • महुआ मोईत्रा कर रहीं क्षेत्रवाद : टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा पर भी आरोप लगाये गये हैं. उन्होंने भाषायी आधार पर समुदायों को बांटने और गुजरातियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. महुआ मोईत्रा का बयान X पर अभी भी उपलब्ध है. आप भी देखें वो वीडियो.

भाजपा की चुनाव आयोग से प्रमुख मांगें

  • ममता बनर्जी के प्रचार पर लगे रोक : बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार करने से तुरंत रोका जाये.
  • बंगाल की चीफ मिनिस्टर पर दर्ज हो FIR : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाये.
  • केंद्रीय बलों की तैनाती : बंगाल पुलिस को पक्षपाती बताते हुए संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की संख्या बढ़ाने की मांग की गयी है.
  • विशेष पर्यवेक्षक : राज्य प्रशासन की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अधिक संख्या में IAS और IPS अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाये.

BJP Delegation Meets ECI: आयोग का आश्वासन- निष्पक्ष होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता से सुना है. किरेन रीजीजू ने बताया कि आयोग ने ‘सकारात्मक जवाब’ दिया है. आयोग ने आश्वासन दिया है कि 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान बंगाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

4 मई को आयेगा बंगाल का फैसला

बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए बिछी बिसात का अंतिम परिणाम 4 मई को आयेगा. भाजपा की इस दिल्ली वाली शिकायत ने साफ कर दिया है कि वह बंगाल के चुनावी मैदान में एक-एक इंच की लड़ाई के लिए तैयार है. प्रशासन पर दबाव बनाये रखने की रणनीति पर काम कर रही है. इलेक्शन कमीशन को सौंपी गयी 6 पेज की शिकायत वाली चिट्ठी पर केंद्रीय मंत्रियों पियूष गोयल, किरेन रिजीजू, सुकांत मजूमदार, पार्टी के नेता अरुण सिंह, अनिल बलूनी और ओम पाठक ने हस्ताक्षर किये हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

चुनाव आयोग के 4 ऑब्जर्वर्स घोटाले के आरोपी, TMC के दावे से मची खलबली

पुलिस पर हमला करेंगे… वाले Video से हड़कंप, दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

The post चुनाव 2026 को ममता बनर्जी कर रहीं हाईजैक! चुनाव आयोग पहुंची BJP, बंगाल में ‘अराजकता’ के लगाये आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles