चोरी गए ट्रक का आरोपी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

Date:

भास्कर न्यूज | डुमरियाघाट पुलिस को ट्रक चोरी मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि गत वर्ष 7 दिसंबर को सेंभुआपुर के समीप स्थित एक लाइन होटल के पास से ट्रक चोरी होने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और आरोपियों की तलाश जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर दोकड़ा गांव से 33 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Lucknow nursing school organises lamp lighting & oath ceremony

2 min readLucknowFeb 25, 2026 05:50 AM IST Harbilas Nursing...

How a Day of Mayhem Unfolded in Mexico

The Times reporter Maria Abi-Habib describes the surge of...

Nirmala Sitharaman Launches NMP 2.0 to Accelerate Viksit Bharat Vision

Synopsis: On 23 February 2026, Finance Minister Nirmala Sitharaman...
Join Us WhatsApp