छत्तीसगढ़ में 2 ट्रकों की टक्कर, जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर, VIDEO:मनेंद्रगढ़ में अज्ञान-वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला; 2 हादसों में 5 मौतें

Date:


छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। 24 फरवरी की सुबह कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में सीमेंट से भरी ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दोनों झारखंड के रहने वाले थे। वहीं, दूसरा हादसा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुआ। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की जान चली गई। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का है। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… केस 1 – जिंदा जले ड्राइवर और हेल्पर पहली घटना कोरबा के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दरअसल, मंगलवार (24 फरवरी) सुबह करीब 8 बजे केंदई झरना के पास कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। आगजनी में सीमेंट भरे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल पाए। दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों झारखंड के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का ड्राइवर वाहन से कूदकर बाहर निकल गया। जबकि सीमेंट ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंस गए। इस दौरान आग तेजी से फैल गई और दोनों चपेट में आ गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से आता है, इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो गई। मृतकों में ये शामिल केस 2 – बाइक सवार 3 युवकों की मौत दूसरी घटना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र की है। 24 फरवरी की दोपहर तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर केल्हारी की ओर जा रहे थे। धनुहर नाले के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। केल्हारी थाना प्रभारी मनीष ध्रुवे ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। मनेंद्रगढ़ में मृत युवकों के नाम स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन की उठाई मांग कोरबा में आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर और हेल्पर का शव बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि मोरगा चौकी या टोल नाका पर दमकल वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। एक और वाहन खराब हालत में खड़ा हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर एक अन्य वाहन खराब हालत में सड़क पर खड़ा था। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी। राहत की बात रही कि वह वाहन आग की चपेट में नहीं आया। पुलिस जांच जारी कोरबा मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने 2 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। मालिक के आने के बाद ही मृतकों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे…5 मौतें: रायपुर में डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर के आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पोल से जा भिड़ी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Third long march in Maharashtra highlights forest rights act lapses

Days after two long marches were held in different...

Defence Stock Secures Contract to Supply 2,40,000 NATO 155mm Shells

Synopsis: Shares of this microcap stock surged 5% after...

What Makes Alia Bhatt The Perfect Gucci Girl?

Imagine. You are dressed in your finest Gucci ensemble....
Join Us WhatsApp