छपरा में 16 मार्च को एम्प्लॉयमेंट कैंप:100 पदों पर होगी नियुक्ति, 17 हजार रुपए सैलरी मिलेगा

Date:


छपरा में बेरोजगार युवाओं के लिए 16 मार्च 2026 को एक विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा यह शिविर कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एचआरवीएस प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों पर चयन करेगी। इस नियोजन शिविर में मशीन ऑपरेटर के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 17,242 रुपये का वेतन मिलेगा। जॉब लोकेशन राजस्थान, गुरुग्राम और नोएडा होगी। शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक योग्य और इच्छुक युवक-युवतियों को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। इनमें बायोडाटा, 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई या डिप्लोमा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के चार फोटो शामिल हैं। कंपनी इन दस्तावेजों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर नियोजनालय परिसर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे रोजगार शिविर निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गाल पर तिल होने का क्या है मतलब ?

गाल पर तिल का होना किस बात का है...

Missiles and drones strike at the heart of a village in Odisha

Over the past 10 days, mobile phone screens have...

Delhi may get another AIIMS-like medical institute, govt mulling integrating 4 big hospitals

In a significant move aiming to enhance the healthcare...

महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,...
Join Us WhatsApp