छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू

Date:

भास्कर न्यूज|कटकमदाग वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम, रांची द्वारा हजारीबाग शहर के श्री विनायक होटल में छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वस्त्र मंत्रालय के सहायक निदेशक पुष्प राजन एवं जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े वस्त्र मंत्रालय में पंजीकृत 20 कारीगर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कारीगरों को नए डिजाइन, उत्पाद की गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी, ताकि वे अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक, हस्त शील विकास संस्थान के नरेश ठाकुर, उमा कुमारी, संजय गोप, सुजीत किस्फोटक, पंकज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Go Digit General Insurance gets GST demand notice of Rs 170 cr

Go Digit General Insurance on Saturday said...

Inside world’s longest non-stop flight set to launch next year, where passengers see two sunrises |

Qantas Project Sunrise A350-ULR will operate the world’s...
Join Us WhatsApp