छात्रसंघ चुनाव: बिना आईकार्ड के छात्र कर रहे प्रचार-प्रसार:तय से ज्यादा संख्या में जुट रहे, सड़कों पर छात्र नेता उड़ा रहे पर्ची; प्रशासन ने दी है चेतावनी

Date:


पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर कैंपस पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ है। इसी बीच नियमों और दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर प्रचार किए जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता और उनके समर्थक खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कॉलेज कैंपस के साथ-साथ सड़कों पर भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटाकर पर्चियां उड़ाई जा रही हैं। कई जगहों पर देखा गया कि प्रचार कर रहे छात्रों के गले में न तो आईडी कार्ड था और न ही कोई पहचान पत्र। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि प्रचार करने वाले सभी लोग वास्तव में यूनिवर्सिटी के छात्र हैं या बाहरी लोग भी इसमें शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रचार के दौरान पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा और प्रत्याशी अधिकतम पांच समर्थकों के साथ ही प्रचार कर सकेंगे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। महिला कॉलेजों पर खास फोकस छात्र संघ चुनाव में इस बार महिला कॉलेजों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कारण यह है कि यूनिवर्सिटी के महिला कॉलेजों में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है और वही चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज जैसे संस्थानों में प्रत्याशियों की सक्रियता ज्यादा देखने को मिल रही है। यहां बड़े पैमाने पर प्रचार किया जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार सीमित संख्या में ही समर्थकों के साथ प्रचार की अनुमति है। उम्मीदवारों की संख्या और पद छात्र संघ चुनाव के लिए सेंट्रल पैनल के पांच पदों पर कुल 41 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि काउंसलर पद के लिए 45 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। अध्यक्ष पद: 11 उम्मीदवार

महासचिव: 9 उम्मीदवार

उपाध्यक्ष: 8 उम्मीदवार

संयुक्त सचिव: 6 उम्मीदवार

कोषाध्यक्ष: 7 उम्मीदवार चुनाव प्रचार कल से शुरू हो चुका है और 26 फरवरी की शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतगणना पटना आर्ट्स कॉलेज में कराई जाएगी। प्रशासन की चेतावनी दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें चुनाव लड़ने से भी वंचित किया जा सकता है। प्रचार के दौरान यह भी अनिवार्य किया गया है कि किसी भी असामाजिक तत्व की एंट्री न हो। सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को आईडी कार्ड पहनना जरूरी होगा, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। कुल मतदाता और कॉलेजवार आंकड़े छात्र संघ चुनाव के लिए इस बार कुल 19,973 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले साल की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 373 की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में मतदाताओं की संख्या 19,600 थी। इनमें कुल 7,963 केवल छात्राएं हैं, जो चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवार इस चुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं- अभिषेक कुमार, आंचल कुमार, अनुष्का कुमारी, दिव्या कुमारी, गीता कुमारी, प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, सबा आफरीन, संटु कुमार, शांतनु शेखर, शिव कुमार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp