छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत; 19 नामजद पर FIR:सुपौल में सामूहिक रेप व हत्या का आरोप, गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा

Date:


सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मटकोर कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा की हत्या मामले में परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 19 नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे मामला और उलझता जा रहा है। जिस पेड़ की डाल से छात्रा का शव लटका मिला, उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। उसके चप्पल में मिट्टी और बालू लगे थे, जबकि घटनास्थल घास रहित साफ जगह बताई जा रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कहीं और हुई और शव को वहां लाकर लटकाया गया। ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू परिजनों के अनुसार घटनास्थल के पास मृतका के मामा नरेश मंडल का एक चप्पल भी मिला है। इसे लेकर गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि मामा नरेश मंडल ने इन आशंकाओं से इनकार करते हुए कहा कि वह दूसरे गांव में बारात गए थे। घटना की सूचना मिलने पर वह घर लौटे और फिर अस्पताल पहुंचे, जहां छात्रा को मृत पाया। मामा ने बताया कि घटनास्थल से कुछ चप्पल, पैसे और एक पर्ची भी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनका चप्पल उनकी बहन (मृतका की मां) पहनकर गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह कृत्य किसी एक व्यक्ति का नहीं हो सकता। उन्होंने सोनू और रोशन नामक युवकों पर संदेह जताते हुए कहा कि उनके साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। परिजन के बयानों के आधार पर जांच शुरू फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से गांव में तनाव का माहौल है और लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp