
आरा
. शहर के टाउन एवं नवादा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित नहर से सोमवार की रात एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक जख्मी हालत में बरामद हुआ. उसके गले व दोनों हाथों की कलाई कटी हुई एवं शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान पाये गये हैं.इसे लेकर मारपीट करने एवं किसी धारदार चीज से काटने के कारण जख्मी होने की आशंका जतायी जा रही है. उधर सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस वाहन घटनास्थल पर पहुंच उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. सूचना पाकर नवादा एवं टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच अज्ञात युवक की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है की सोमवार की रात नवादा एवं टाउन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित नहर से जख्मी हालत में अज्ञात युवक को स्थानीय लोगों द्वारा निकला गया. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. हालांकि युवक कहां का है और कैसे जख्मी हुआ. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
The post जख्मी हालत में युवक बरामद, पहचान नहीं appeared first on Prabhat Khabar.




