जगन्नाथपुर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Date:

जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जमीन विवाद व मारपीट की घटना को लेकर दर्ज मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें योगेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, कौशल कुमार, रंजन कुमार, नितिश कुमार, शेखर कुमार और हरे कृष्णा सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार सूचक महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 नवंबर 2024 की सुबह 11 बजे पड़ोसी हरे कृष्णा सिंह अपने छह रिश्तेदारों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने को लेकर हमला कर दिया। इस दौरान सूचक के भतीजे रंजीत कुमार के सिर पर चोट लगी, जबकि सूचक महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराने विवाद और सिविल मुकदमे की बात भी सामने आई। दूसरे पक्ष की ओर से भी जगरनाथपुर थाना में काउंटर केस दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp