Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जनजाति गेम्स के तकनीकी पदाधिकारी बने अजय झा

धुर्वा स्थित बीएसपी उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक और झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक अजय झा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजाति गेम्स-2026’ के लिए मलखंब प्रतियोगिता का तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले 34 वर्षों से खेल जगत में सक्रिय झा झारखंड के पहले ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें लगातार खेलो इंडिया के विभिन्न संस्करणों और नेशनल गेम्स में यह जिम्मेदारी मिल रही है। वह वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।

Spread the love

Popular Articles