जमशेदपुर में कार ने बच्चे को रौंदा, मौत; VIDEO:3 साल का बच्चा सड़क पर दौड़ते वक्त आया कार की चपेट में, CCTV में कैद हुई घटना

Date:


जमशेदपुर में शनिवार को एक कार की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे मौत हो गई। यह घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी स्थित स्कूल के पास हुई। हादसे के बाद बच्चे को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। वो अपनी मां के साथ स्कूल की छुट्‌टी होने पर अपने बड़े भाई को लेने के लिए आया। इसी बीच वो सड़क पर दौड़ने लगा और कार की चपेट में आ गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें… कार के दोनों पहिए बच्चे पर चढ़ गए आयुष की दादी शीला देवी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चा स्कूल के बाहर चबूतरे पर मां के साथ बैठा था। इसी दौरान वह उठा और दोड़ता हुआ सड़क के दूसरी ओर चला गया। इसके बाद वो वहां से अपनी मां की ओर दौड़ा। इसी बीच सफेद रंग की कार आ गई और बच्चे को टक्कर लग गई। कार के अगले और पिछले दोनों पहिए बच्चे पर चढ़ गए। इससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद कार सवारों ने गाड़ी रोकी और बच्चे की ओर दौड़े। उन्होंने ही बच्चे को अस्पताल भी पहुंचाया। आयुष को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hockey World Cup qualification sealed, finishing flaws continue to haunt India

5 min readMar 15, 2026 12:08 AM IST Now that...

Donald Trump rejects Middle East mediation to end Iran war: Report

United States President Donald Trump’s administration rebuffed...

I hope Indian men’s and women’s teams carry momentum: Rohit Sharma | Cricket News

4 min readMar 15, 2026 12:19 AM IST Former captain...
Join Us WhatsApp