जमुई में बारिश के बीच ईद की नमाज अदा:चौक-चौराहों पर प्रशासन अलर्ट, एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की दी मुबारकबाद

Date:


जमुई में शनिवार को हल्की बारिश के बावजूद ईद का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचे। बारिश के कारण इस बार ईदगाह की तुलना में जामा मस्जिद में अधिक भीड़ देखी गई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। चौक-चौराहों पर प्रशासन अलर्ट बच्चों और युवाओं में उत्साह देखा गया, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे सॉरी चौक, थाना चौक, मधुबन तालाब चौक और वाहन बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिला पदाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), एसडीपीओ और एसडीओ ने स्वयं शहर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। बारिश के बावजूद जमुई में ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp