जमुई में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:घर में अकेले सो रहे थे, पत्नी ने बेड पर शव देखा

Date:


जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 लगमा में रविवार देर रात एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गणेश रावत के रूप में हुई है, जो अपने घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गणेश रावत के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गणेश रावत के गांव में दो घर थे। वे रविवार रात तालाब के पास बने अपने नए घर में अकेले सो रहे थे। घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए नए घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाने पर उन्हें बिछावन पर पति का शव मिला। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। ”वार्ड चुनाव को लेकर चल रहा विवाद हत्या का संभावित कारण” स्थानीय सूत्रों और परिजनों ने वार्ड चुनाव को लेकर चल रहे विवाद को हत्या का संभावित कारण बताया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया होगा। जिस युवक पर शक जताया जा रहा है, वह घटना के बाद से गांव से फरार बताया जा रहा है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Songs of our famous singer Jassie Gift…’

3 min readUpdated: Mar 16, 2026 02:35 PM IST Sanju...

Madhubani Madhyama Exam 2026 | Vigilance, Section 144 Implemented

मधुबनी के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से मध्यमा...

Watch: Fire erupts again at Fujairah port in UAE, harbour suspends oil loadings

A fire broke out at the Fujairah...
Join Us WhatsApp