जमुई में रेत से बनी नीतीश की तस्वीर बनी आकर्षण:बेगूसराय के किशन कुमार की कला की सराहना, कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी

Date:


जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान एक अनोखी कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। बेगूसराय जिले के किशन कुमार ने रेत से मुख्यमंत्री की बेहद आकर्षक और सजीव आकृति बनाई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। यह कला सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित की गई थी। यहां विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं को दर्शाने वाले स्टॉल लगाए गए थे। इन्हीं स्टॉलों के बीच किशन कुमार की रेत कलाकृति ने विशेष पहचान बनाई। बारीकी से मुख्यमंत्री की तस्वीर को रेत पर उकेरा
किशन ने बड़ी मेहनत और बारीकी से मुख्यमंत्री की तस्वीर को रेत पर उकेरा था, जो हूबहू वास्तविक प्रतीत हो रही थी। कार्यक्रम में आए लोग इस कलाकृति को देखकर रुक गए और अपने मोबाइल में इसकी तस्वीरें लेने लगे। कई लोगों ने इस कला को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। किशन की इस प्रतिभा की जमकर सराहना
स्थानीय लोगों के साथ-साथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी किशन की इस प्रतिभा की जमकर सराहना की। किशन कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कला में रुचि है और वे विभिन्न माध्यमों से अपनी प्रतिभा को निखारते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर कुछ खास करने की इच्छा से यह रेत कलाकृति बनाई थी। इस अनोखी कलाकारी ने कार्यक्रम में एक अलग रंग भर दिया और यह लोगों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp