जमुई में स्कूल जाते शिक्षक को घेरकर पीटा:हालत नाजुक; हमलावरों में चचेरे भाई समेत 12 लोग शामिल, पैसों को लेकर विवाद

Date:


जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल शिक्षक की पहचान गोखुला निवासी 27 वर्षीय सौरव कुमार के रूप में हुई है। सौरव सिकंदरा प्रखंड के बेगमा विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब सौरव कुमार अपनी बाइक से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में उनके चाचा संजीव सिंह के पुत्र (चचेरे भाई) सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला
हमले में सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सौरव को सदर अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp