![]()
राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय साहू को जमुई से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी लखीसराय के कवेया थाना में दर्ज एक पुराने मारपीट मामले में हुई है। साहू ने अपनी गिरफ्तारी को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की साजिश बताया है।विनय साहू ने गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया कि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार करवाया है और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले लखीसराय के कवेया थाना में मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ था। उनके अनुसार, तत्कालीन पुलिस अधिकारी ने सुपरविजन के बाद उस मामले को समाप्त कर दिया था, बावजूद इसके उन्हें अचानक गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से जुड़ी 2 तस्वीरें… इलाज कराने के लिए जमुई पहुंचे थे
साहू का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और सोमवार को इलाज कराने के लिए जमुई पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने दोहराया कि उनके खिलाफ कोई सक्रिय मामला नहीं है और यह गिरफ्तारी डिप्टी सीएम के दबाव में हुई है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विनय साहू बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जमीन के नाम पर पैसे लेकर जमीन न देने और धोखाधड़ी के एक मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। कागजात की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विनय साहू को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित केस और कागजात की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय के कवैया थाना के पुलिस पदाधिकारी रणधीर कुमार ने पुष्टि की कि विनय साहू के खिलाफ वारंट था, जिसके आधार पर जमुई पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। लखीसराय पुलिस गिरफ्तार राजद नेता को अपने साथ ले गई है।
जमुई से RJD युवा जिलाध्यक्ष विनय साहू गिरफ्तार:लखीसराय के मारपीट केस में कार्रवाई; साहू बोले- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की साजिश
Date:




