जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर लिया गया संकल्प

Date:

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जल महोत्सव पखवाड़ा 8 मार्च से 22 मार्च 2026 के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत में निर्मित बहुद्देशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना एमवीएस परिसर में आयोजित किया गया। उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश के आलोक में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन व रखरखाव को सुनिश्चित करते हुए 14 गांवों की योजनाओं का हस्तांतरण संबंधित ग्राम जल और स्वच्छता समिति को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव व विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, सेन्हा प्रमुख फुलझड़ी उरांव, अंचल अधिकारी सेन्हा, बूटी पंचायत की मुखिया पार्वती कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जलसहिया व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार हांसदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जल संकल्प सूत्र का पाठ किया गया व वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण कर उन्हें विधिवत ग्राम जल और स्वच्छता समिति को हस्तांतरित किया गया।
संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता, उसके सतत प्रबंधन व ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से जल के संरक्षण और सही उपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि बूटी पंचायत की मुखिया को 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp