![]()
जहानाबाद पुलिस विभाग ने जिले में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिले की पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहार ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि बदलती दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे में नियमित व्यायाम और दौड़ शरीर को फिट रखने का एक प्रभावी तरीका है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकता है। युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करना भी था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है। स्वस्थ शरीर और नशामुक्त जीवन को सुखी और समृद्ध समाज की नींव बताया उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है, जिसका खामियाजा उसके परिवार को भी भुगतना पड़ता है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस मैराथन के जरिए पुलिस विभाग ने स्वस्थ शरीर और नशामुक्त जीवन को सुखी और समृद्ध समाज की नींव बताया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया।
जहानाबाद पुलिस ने 5 KM मैराथन दौड़ आयोजित की:पुलिस सप्ताह दिवस पर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश
Date:




