जहानाबाद में असेंबली के समय 4 बच्चियां बीमार:चक्कर आने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर

Date:


जहानाबाद के धरहरा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान चार छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। छात्राओं की पहचान लाडली कुमारी, सोनम कुमारी, चांदनी कुमारी और कीर्ति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह की प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें सभी छात्राएं मैदान में कतारबद्ध खड़ी थीं। इसी दौरान लाडली कुमारी को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ी। उसे संभालने का प्रयास किया जा रहा था कि तभी सोनम कुमारी, चांदनी कुमारी और कीर्ति कुमारी को भी चक्कर आने लगा और वे जमीन पर बैठ गईं। एक साथ चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से शिक्षकों और अन्य छात्राओं में चिंता फैल गई। सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा घटना की सूचना तत्काल विद्यालय के प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य और शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्राओं को अचानक चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, डॉक्टर सही कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच कर रहे हैं। सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद विद्यालय ने एहतियात के तौर पर छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इस घटना से अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में सभी छात्राओं का इलाज जारी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp