जहानाबाद में करंट से बुजुर्ग की मौत:घर के पास बिछे बिजली तार की चपेट में आए, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Date:


जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के मुठेर गांव में बिजली का करंट लगने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जगलाल चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक के पुत्र अनु चौधरी ने बताया कि उनके पिता जगलाल चौधरी घर से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान वे गांव के कुछ लोगों द्वारा घर के बगल से ले जाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गए। बताया जा रहा है कि यह तार असुरक्षित तरीके से बिछाया गया था, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा। तार को लापरवाही से बिछाने के कारण हादसा हुआ
करंट लगने से जगलाल चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार को लापरवाही से बिछाने के कारण यह हादसा हुआ। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कलश यात्रा के साथ रामचरित नवाह्न परायण महायज्ञ प्रारंभ

भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार के चांदो पंचायत में...

At least seven labourers killed in wall collapse in Gurugram; rescue operations under way

Seven labourers were killed and five sustained injuries after...
Join Us WhatsApp