Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में गेहूं खरीद शुरू:1 अप्रैल-15 जून तक जारी रहेगा, ऑनलाइन रजिष्ट्रेशन जरूरी


जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड स्थित किनारी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) में रबी विपणन वर्ष 2026 के तहत गेहूं खरीद शुरू हो गई है। यह खरीद 01 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और किसान पंजीकरण संख्या जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अधिकारियों के अनुसार, केवल पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित मानकों के अनुसार गेहूं की खरीद की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों को अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और भुगतान व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर पंजीकरण कराकर सरकारी योजना का लाभ उठाएं।

Spread the love

Popular Articles