Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में महिला से छिनतई:शांति नगर में बैग छिन बदमाश फरार


जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में देर शाम एक महिला से बैग छीनने की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी एक महिला बाजार से अपना काम निपटाकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह सुल्तान स्थान के पास अपनी गली में पहुंची, पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उसका बैग छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। महिला ने बताया कि आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसका कद लंबा था। घटना के बाद महिला इतनी घबराई हुई है कि उसने अभी तक पुलिस को औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। महिला के अनुसार, उसका बेटा पेट्रोल पंप पर काम करता है और पति कपड़े की दुकान में कार्यरत हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने फोन पर बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, सूचना के आधार पर जस्टिस टीम और मोबाइल टाइगर टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Spread the love

Popular Articles