Saturday, March 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:परिजनों ने आरोपी को पकड़ा, मेडिकल टेस्ट् कराया जा रहा


जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप शनिवार को सामने आया है। लगभग 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। वे उसे लेकर सीधे नगर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने अपनी आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हो चुका है और उसी के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि पुलिस के अनुसार, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीर बताया है और हर पहलू से जांच की बात कही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Spread the love

Popular Articles