जामताड़ा-मिहिजाम में नई नगर सरकार का गठन:जामताड़ा में ज्योत्स्ना बाउरी निर्विरोध चुनी गईं, मिहिजाम में जुगनू बने उपाध्यक्ष

Date:


जामताड़ा निकाय चुनाव के बाद जामताड़ा और मिहिजाम में नई नगर सरकार का गठन हो गया है। डीसी रवि आनंद ने जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा गुप्ता और 16 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, मिहिजाम नगर परिषद की अध्यक्ष जय श्री देवी और 20 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने पद की जिम्मेदारी संभालते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद दोनों निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए। जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड संख्या 2 की ज्योत्स्ना बाउरी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। जबकि, मिहिजाम नगर परिषद में जुगनू उर्फ राय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद दोनों उपाध्यक्षों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें वार्ड संख्या 8 से महावीर राय उर्फ जुगनू राय (8 मत), वार्ड संख्या 5 से झिमली मजूमदार (5 मत), वार्ड संख्या 2 से रवि कुमार मिस्त्री (2 मत) और वार्ड संख्या 5 से मुमताज बानो (5 मत) शामिल थीं। महावीर राय उर्फ जुगनू राय को सर्वाधिक 8 मत मिले और वे विजयी घोषित हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने शहर के विकास, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। नई टीम के गठन के साथ ही दोनों नगर निकायों में प्रशासनिक कार्यों की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जिससे क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nathan Ellis ruled out as CSK suffer massive blow: What next? | Cricket News

Nathan Ellis (PTI Photo/R Senthil Kumar) ( NEW...

रालोमो में बगावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 21 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

मोहनिया शहर. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को गुरुवार को...

Are US and Israel in lockstep in Iran war? Deciphering Trump’s post after gas field attacks

While the US has concentrated much of its military...
Join Us WhatsApp