जामताड़ा में कैश समेत 20 लाख के जेवरात की चोरी:व्यवसायी के घर से नगदी-जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, घर पर लगा था ताला

Date:


जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पाण्डेडीह मोहल्ले में सोमवार की रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने व्यवसायी राजेश कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुई संपत्ति में लगभग 17 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और 3 लाख 62 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर, 20 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, व्यवसायी राजेश कुमार सिंह सूर्याहू पूजा की तैयारी के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। उनका गांव देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरमाटी (शहरजोड़ी) में है। दरवाजे और दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए राजेश कुमार सिंह पिछले तीन दिनों से गांव जाकर देर रात लौट आते थे, लेकिन घटना वाली रात वे वापस नहीं आए। इसी दौरान चोरों ने सिठी की ओर से घर में प्रवेश किया। उन्होंने लोहे के औजारों का इस्तेमाल कर दरवाजे और दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। मंगलवार को जब परिवार घर लौटा और ताला खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे, अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से नगदी और जेवर गायब थे। व्यवसायी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे आमतौर पर घर छोड़कर बाहर नहीं जाते थे। उन्होंने जामताड़ा पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम द्वारा फिंगरप्रिंट उठाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। परिवार ने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि राजेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना हुईं है, जांच चल रही है, जल्द उद्भेदन कर गिरफ़्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp