जामताड़ा में साइबर ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तार:पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख से अधिक कैश बरामद

Date:


जामताड़ा साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर बैठे साइबर ठगी करने वाले एक मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 2 हजार 400 रुपए नगद और अन्य सामान बरामद किए हैं। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने बिंदापाथर थाना अंतर्गत पगला मोड़ के पास से राहुल गोराई (30) और नयन मंडल (27) को ठगी करते हुए पकड़ा। दूसरी सूचना नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव से मिली। एलपीजी सिलेंडर का लिंक भेजकर लोगों को झांसा देते थे छापेमारी टीम ने वहां से जगदीश मंडल (29) को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 लाख 2 हजार 400 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। ये सभी अपराधी एलपीजी सिलेंडर का लिंक भेजकर लोगों को झांसा देते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार जगदीश मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह 2023 में भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp